जाले: ऑपरेशन मुस्कान के तहत कमतौल पुलिस की बड़ी सफलता, गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिक को सौंपा
दरभंगा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत कमतौल थाना पुलिस ने गुम हुए एक मोबाइल फोन को बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद मोबाइल उसके वास्तविक धारक को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया। कमतौल थाना की इस कार्रवाई से मोबाइल स्वामी के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस ने बताया कि अभियान जारी रहेगा