बहेड़ी: जनगणना कार्य में दूर-दराज क्षेत्र में ड्यूटी लगाए जाने पर पंचायत सहायकों में आक्रोश, तहसील परिसर पहुंचकर जताई नाराजगी
विकास खंड बहेड़ी की 108 ग्राम पंचायतों में तैनात पंचायत सहायकों ने जनगणना ड्यूटी लगाने में भेदभाव पूर्ण रवैये का आरोप लगाया है पंचायत सहायकों का आरोप है कि शिक्षकों की ड्यूटी उनकी सुविधा और पसंद के अनुसार लगाई गई है, जबकि पंचायत सहायकों को दूर-दराज के क्षेत्रों में भेजा जा रहा है इससे उनमें भारी नाराजगी है।