हर घर तक सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में तेज़ी से बढ़ते कदम।
कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिले की 7 समूह जलप्रदाय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
धमधा में ब्लॉक स्तरीय जल परीक्षण प्रयोगशाला के लिए भूमि आवंटन को मिली स्वीकृति। अब पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच होगी, जिससे ग्रामीणों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में और मजबूती मिलेगी।
सुरक्षित जल, स्वस्थ जीवन — यही है हमारी प्राथमिकता।
#Durg #JalJeevanMission #SafeDrinkingWater #WaterQuality #Swachhata Chhattisgarh GoodGovernance