जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
कल कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं एसएसपी श्री विजय अग्रवाल ने सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
✅ सड़क सुरक्षा के लिए किए गए प्रभावी उपायों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं दुर्घटना जनित मृत्यु दर में कमी आई है।
🚧 अतिक्रमण हटाने, ब्लैक स्पॉट सुधार, हाई-मास्ट लाइट, क्रैश बैरियर, सर्विस लेन, संकेतक बोर्ड, अंडरब्रिज सफाई एवं हाईवे एम्बुलेंस जैसी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
🚫 साथ ही नारकोटिक्स नियंत्रण अभियान के तहत स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त निगरानी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
#Durg #RoadSafety #SafeRoads #TrafficSafety #DistrictAdministration NarcoticsControl जनसुरक्षा