हमीरपुर: हमीरपुर जनपद में एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों को दो माह से नहीं मिला मानदेय
जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों के परिवारों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सीएमओ के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर 20 मई तक मानदेय भुगतान न