हज़ारीबाग: इंद्रपुरी झील रोड पर मोबाइल छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार
इंद्रपुरी झील रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के निकट सोमवार 5 बजे मोबाइल छिनतई कर मोटरसाइकिल से भाग रहे दो आरोपियों को लोगों ने पकडा. पकड़े गये दोनो आरोपियों को लौहसिंघना पुलिस को सौंप दी गयी. पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान दारू थाना क्षेत्र के इरगा गांव के शशि कुमार पिता रामचंद्र प्रसाद और रोशन कुमार पिता बबलू राम है।