अशोक नगर: अजलेश्वर गांव में दिवंगत हुए तीन छात्रों को पछाड़ीखेड़ा एबीवीपी ने दी श्रद्धांजलि
अशोकनगर जिले के ग्राम अजलेश्वर में हाल ही में तालाब में डूबने से तीन स्कूली छात्रों मयंक रघुवंशी, ओम रघुवंशी और देव रघुवंशी की मृत्यु हो गई थी। इन छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), द्वारा पछाड़ीखेड़ा चौराहा पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में ABVP के कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।