कोलायत: भोलासर में ग्रामीण सेवा शिविर में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
भोलासर में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने भाग लेकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। शिविर में प्राप्त जनसमस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी