आरोन: जिले के 14 पीएम श्री विद्यालयों के शिक्षकों का बजरंगढ़ डाइट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
Aron, Guna | Apr 25, 2026 गुना जिले में भाषाई कौशल के प्रयोग और शिक्षण को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिले के 14 पीएम श्री विद्यालयों के सामाजिक विज्ञान, हिंदी भाषा शिक्षको का 25 अप्रैल से बजरंग डाइट में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया है। जिसमें लोक शिक्षण संचनालय के निर्देश पर विषय विशेषज्ञ व्याख्याता तुलसीदास दुबे द्वारा शिक्षकों को 27 अप्रैल तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।