अरनोद: प्रतापगढ देवेल्दी में तस्कर भाइयों के अवैध फार्म हाउस पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण
प्रतापगढ़ जिले में नशा तस्करों और अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को अरनोद उपखंड क्षेत्र के देवेल्दी गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने तस्कर भाइयों याकूब खान और जमशेद खान के अवैध फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। दोनों भाइयों द्वारा सरकारी चरागाह भूमि