पूरनपुर: मोहल्ला पंजाशाह गोटियां के पास में पैर फिसलने से सैपन में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ढाका निवासी सईम पुत्र बन्ने बक्स बुधवार को अपने छोटे भाई के साथ घूमने के लिए निकला था। जैसे ही पंजाशाह गोटियां के पास में पहुचा तभी पक्की नहर की दीवार से गुजरने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर के नीचे सैपन कुंडे में जा गिरा पानी अधिक होने की वजह से वह पानी में डूब गया। जानकारी लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे।