पूरनपुर: गांव सेहरामऊ में हरियाणा से लौटे युवक का पेड़ पर लटका मिला शव, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव सेहरामऊ निवासी अनिल कुमार पुत्र राम दुलारे मेहनत मजदूरी करते थे। तीन दिन पहले ही अनिल हरियाणा से वापस घर पहुंचे थे। बुधवार को अनिल घर से खेत देखने के लिए जाने की बात कहकर निकले। वापस न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की। इस दौरान गांव से लगभग आधा किमी दूर जंगल किनारे एक खेत में आम के पेड़ में लटका देखा गया।