पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात, घरों में भरा पानी लोग परेशान
पूरनपुर मोहल्ला कायस्थान में लगातार हुई बारिश के बाद बाढ जैसे हालत बन गए है। जिसको लेकर राहगीर एवं स्थानीय लोग परेशान है। लोगों का आरोप है कि तालाबों पर अवैध रूप से कब्जा कर पाट लिए गए है। इसी वजह से पानी का निकास नहीं हो पा रहा जिसकी वजह से बाढ जैसे हालत पैदा हो गए। इसको लेकर लोग परेशान लोगों ने मामले में उच्च अधिकारियों से शिकायत की है।