मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में अधिवक्ता का अपहरण कर मारपीट कर हाथ तोड़ा अधिवक्ता ने एसएसपी से की कार्यवाही की मांग
Meerut, Meerut | Jun 20, 2024 मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के राजनगर कॉलोनी के रहने वाले अधिवक्ता गोविंद मोहन शर्मा का आरोप है कि उनका अमित मरिंडा नाम के एक अपराधी ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उनको बंधक बना कर जमकर पीटा गया जिसमें उनका हाथ टूट गया। आरोप है कि मेडिकल थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्यवाही नहीं हुई जिसके चलते एसएसपी से अधिवक्ता ने कार्यवाही की मांग की है।