मेरठ: मेरठ में जल्द बनेगा रैपिड मेट्रो का नया थाना, 13 चेक प्वाइंट बनेंगे एवं तैयारियों में जुटी पुलिस
Meerut, Meerut | Jun 20, 2024 मेरठ में क्राइम कंट्रोल के लिए जल्द ही एक नया थाना और बनेगा। जिला पुलिस इस नए थाने की तैयारियों में लग गई है। बताया जा रहा है कि यह नया थाना मेट्रो का थाना होगा। जो पल्लवपुरम में बनेगा। इस नए थाने में बूथ और चौकी मिलाकर 13 चेक पॉइंट होंगे। इस थाने पर यूपी पुलिस और एसएसएफ तैनात रहेगी।