मेरठ: खरखौदा क्षेत्र स्थित गौ संरक्षण केंद्र बना गोवंशों के लिए कब्रिस्तान, भूख और बीमारी से सैकड़ों गोवंशों ने तोड़ा दम
Meerut, Meerut | Jun 20, 2024 खरखौदा क्षेत्र स्थित गौ संरक्षण केंद्र पर ग्राम प्रधान उदय और समाजसेवी सोनू ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि,भूख और बीमारी के चलते कई गौवंशो की मौत हो चुकी है।आरोप है कि एक महीने में लगभग 100 गौवंश मर चुके हैं।चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ-साथ भूख और बीमारी भी बन रही है गौवंशो की मौत की वजह।पिछले 24 घन्टे में 7 गौवंश मर चुके है।