कोटा के वार्ड 19 में नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस से टिकट कटने के बाद निखिल गौतम ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरकर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। निखिल के समर्थन में उनके समर्थकों की लामबंदी से मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। वहीं उनकी बगावत से भाजपा प्रत्याशी राकेश पुटरा के चुनावी समीकरण भी प्रभावित होने की संभावना है। वोटों के संभावित बंटवारे के बीच वार्ड 19 में मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है और अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि निखिल गौतम की एंट्री किस प्रत्याशी के लिए नुकसान और किसके लिए जीत की राह आसान करती है।
Ladpura, Kota | Sep 1, 2026