वार्ड 60 में अदा खान भाटी के समर्थन में जोरदार शक्ति प्रदर्शन, विज्ञान नगर के संजय नगर डकनिया रोड स्थित पानी की टंकी के पास भाजपा प्रत्याशी अदा खान भाटी के चुनावी कार्यालय उद्घाटन में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी और भाजपा कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम सहित 36 कौम की एकजुटता नजर आई। समर्थकों ने अदा खान भाटी को भारी मतों से जीत दिलाने का दावा किया। इस दौरान उनके पति और भाजपा नेता साबिर भाटी के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का भी लोगों ने जिक्र किया। कार्यालय उद्घाटन के मौके पर आतिशबाजी और जमकर नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा, जिससे वार्ड 60 का चुनावी माहौल गरमा गया।
Ladpura, Kota | Sep 1, 2026