रजौन: पुनसिया बस्ती में 11 हजार वोल्ट तार से निकली चिंगारी, पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, बिजली विभाग की लापरवाही
Rajaun, Banka | Apr 3, 2026 रजौन थाना क्षेत्र के पुनसिया बस्ती स्थित सोहरा पोखर के पास बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आग लगने से पांच किसानों की करीब पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई ।आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लाखों रुपये की तैयार फसल नष्ट हो गई । आग लगने के बाद इलाके में कई घंटे तक अफरा तफरी मची रही।