केन्द्रीय जेल से 79 वें "स्वतंत्रता दिवस" के अवसर पर आजीवन कारावास के 17 बंदियों को शुक्रवार की दोपहर रिहाई दी गई है।जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन से घोषित परिहार का लाभप्राप्त कर सजा भुगत रहे बंदियों को रिहा किया गया है रिहाई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शहर के महापौर योगेश ताम्रकार एवं अध्यक्षता जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा ने की।