कोठी के पोड़ी में दबंगों ने महिला पर डंडे व कुल्हाड़ी से किया हमला, गंभीर घायल महिला सतना अस्पताल रेफर
कोठी के पोड़ी गांव में महिला लालाबाई डोहर अपने घर के दासे में बैठी थी । तभी पुरानी रंजिश रखने वाले गांव के दबंग रामा डोहर प्रकाश डोहर कल्कू डोहर आए और डंडे कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । घायल महिला को परिजन कोठी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे सतना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है । कोठी पुलिस मामले की जांच तफ्तीश कर रही है ।