बरौंधा के डड़ियन गांव में आपसी विवाद को लेकर पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बरौंधा के डड़ियन गांव में पति-पत्नी के बीच आए दिन होने वाले विवाद में गुस्साए पति ज्ञान आदिवासी ने पत्नी मीरा आदिवासी के साथ बेदम मारपीट कर दी । मारपीट में गंभीर घायल पत्नी मीरा को बरौंधा अस्पताल लाया गया, जहां तबीयत को सुधार न होने से गुरुवार की रात 10 बजे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ।