आंवला: आंवला में एसडीएम ने क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से बात कर दिए आवश्यक निर्देश, 2000 कुंतल गेहूं की खरीद
Aonla, Bareilly | Apr 16, 2026 आंवला में गुरुवार देर शाम पांच बजे एसडीएम विदुषी सिंह ने कृषि मंडी परिसर में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की और केंद्र प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।आंवला कृषि मंडी परिसर में कुल आठ क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं।