प्रतापगढ़: बांसवाड़ा रोड पर तीन बाइकों की जोरदार भिड़ंत, एक युवक गंभीर रूप से घायल, तहसीलदार ने दिखाई तत्परता
प्रतापगढ़ शहर के बांसवाड़ा रोड स्थित महिला पुलिस थाने के सामने शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां तीन बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार और