अनूपपुर: कोतमा कॉलरी में शुभ मुहूर्त में ध्वजारोहण, भूमि पूजन व हिन्दू धर्म सम्मेलन का शुभारंभ
शुक्रवार को प्रातः 10 बजे शुभ मुहूर्त में श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण, कोतमा कालरी में ध्वजारोहण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक विधि-विधान से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हिन्दू धर्म सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू समाज के सभी वर्गों के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।