पॉलिटेक्निक ग्राउंड में स्थापित धान खरीदी केंद्र पर अब तक 865 किसानों से कुल 50,517.2 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी प्रक्रिया शासन के निर्देशानुसार जारी है, जिससे क्षेत्र के किसानों को समर्थन मूल्य पर फसल विक्रय की सुविधा मिल रही है,धान खरीदी केंद्र पर किसानों की सुविधा के लिए तौल, पंजीयन एवं भुगतान व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।