लखनपुर: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर सीएचसी में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर सघन पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिला पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया है। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र वासियों से अपील की है कि पोलियो बूथ में जाकर जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की दवा अवश्य पिलाए।इस दौरान सीएमएचओ बीएमओ सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।