सुल्तानपुर: एसपी ने पुलिस लाइन में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर किया होलिका दहन, मिठाइयां बांट दी होली की शुभकामनाएं
एसपी सोमेन वर्मा ने रविवार की रात पुलिस लाइन में विधि-विधान से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया। यहां मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों व पुलिस के परिवार को उन्होंने मिष्ठान वितरित कर होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली पर्व को शांति व सौहार्द पूर्वक मनाने की अपील की है।