धनवार: धनवार में परीक्षा केंद्र में नकल को लेकर हंगामा, छात्र-छात्राओं में हुई मारपीट
धनवार प्रखंड के एक परीक्षा केंद्र में नकल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, परीक्षा देने आई एक छात्रा पर कुछ छात्रों ने उत्तर पुस्तिका देने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने मना किया तो उसे परेशान किया जाने लगा।