छतरपुर: अरुण आवासीय विद्यालय में सम्मान समारोह, पूर्व छात्रों की सफलता से विद्यार्थियों को मिली नई प्रेरणा
छतरपुर के जपला रोड़ में स्थित अरुण आवासीय विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय के पूर्व छात्र एवं एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. मिथलेश कुमार और नीट-2026 की परीक्षा में क्वालीफाई छात्र मंटू कुमार यादव को और उनके माता चंद्रमणि देवी-पिता सुनील यादव को साथ शॉल, कलम और डायरी भेंटकर सम्मानित किया गया। दोनों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है।