बांसवाड़ा: राणा सांगा पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में राजपूत संगठनों ने कलेक्ट्रेट परिसर में की नारेबाजी, कार्रवाई की रखी मांग
बांसवाड़ा में राजपूत संगठनों ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा महाराणा सांगा के बारे में की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ विरोध जताया । श्री राजपूत करणी सेना और राजपूत सभा छात्रावास ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सांसद के खिलाफ कार्रवाई और सख्त कानून बनाने की मांग की है।