बांसवाड़ा: जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य सरकार पर लगाए गरीबों की अनदेखी करने के आरोप, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
बांसवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला कलेक्टर बांसवाड़ा को मंगलवार दोपहर 2 :15 बजे ज्ञापन देकर राज्य सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप लगाया है। साथ ही विभिन्न मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। मंगलवार को दिन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।