कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र से तीन नाबालिग बच्चे लापता, पुलिस कर रही तलाश
Kanke, Ranchi | Apr 16, 2026 लोअर बाजार थाना क्षेत्र से तीन नाबालिक बच्चे लापता हो गए हैं। लापता बच्चों की पुलिस तलाश कर रही है। गुरुवार सुबह करीब आठ बजे मिली जानकारी के अनुसार तीनों बच्चे घर में बिना बताए कहीं चले गए हैं। लापता होने वाले बच्चों में विवेक टोप्पो, अनिकेत और सूरज कुमार शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार ये बच्चे पहले भी घर में बताए बिना लापता हो चुके हैं।