जबलपुर: आधारताल में चोरों का तांडव जारी, पुलिस की लापरवाही से खजरी खिरिया बाईपास के लोग परेशान
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत खजरी खिरिया बाईपास पर इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है। लगातार हो रही चोरियों से स्थानीय लोग और व्यापारी वर्ग बेहद परेशान हैं। मामला आधारताल थाना क्षेत्र के खजरी खिरिया बाईपास का है, जहाँ स्थानीय लोग और व्यापारी अब खौफ में हैं। ताजा मामला आज रविवार शाम करीब 4 बजे सामने आया। यहाँ एक नवनिर्मित बिल्डिंग में काम कर रहे मिस