औराई: औराई में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपए लूटे, घटना की जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर करीब एक से डेढ़ लाख रुपये की नकदी लूट ली। मामले में शनिवार सुबह करीब नौ बजे थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घायल व्यवसायी महिसौथा निवासी बबलू कुमार उर्फ बबलू साह का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।