नवागढ़: शिवरीनारायण में 29 वर्ष पहले बना 'शबरी सेतू' जर्जर, गड्ढों के कारण हो रहे हादसे; मरम्मत की आवश्यकता
लोगों के द्वारा ब्रिज के ऊपर सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है। इस पुल पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, पुल जर्जर हो चुका है, जो हादसे को लगातार न्योता दे रहा है। इधर, मामले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा है कि पुल पर सड़क की मरम्मत के लिए राशि स्वीकृत हो गई है, जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।