लाडपुरा: कोटा में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 44 लोग घायल, कुन्हाड़ी-नयापुरा में दहशत, अस्पताल में इलाज जारी
Ladpura, Kota | Jan 26, 2026 कोटा। शहर में आवारा कुत्तों का आतंक अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। बीते कल से लेकर आज तक अलग-अलग इलाकों में कुत्तों के हमलों में कुल 44 लोग घायल हो चुके हैं, जिससे शहरवासियों में डर और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। लगातार बढ़ रही घटनाओं ने नगर निगम और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आज सुबह भी कुन्हाड़ी, राजीव गांधी नगर और नयापु