गम्हरिया: जलुआर से अपहरण के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
जलुआर से अपहरण करने के मामले में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष ने शुक्रवार शाम 4 बजे बताया कि वर्ष 2023 के एक मामले में जलुआर निवासी वीरेंद्र मंडल को गिरफ्तार किया गया है. उक्त कांड के बारे में बताया कि वर्ष 2023 में मधुबनी जिला निवासी मीरा देवी ने अपनी बेटी जलुआर निवासी राखी कुमारी के अपहरण का मामला दर्ज कराया था.