अशोक नगर: चंदेरी के छात्रावासों में अव्यवस्था का आरोप,एक परिसर में शिफ्ट होने से बढ़ीं छात्राओं की परेशानियां
अशोकनगर के चंदेरी में तीन कन्या छात्रावासों को एक ही परिसर में शिफ्ट किए जाने से छात्राओं की समस्याएं बढ़ गई हैं। बुधवार को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर बहुजन समाज विचार विमर्श मंच ने इस मामले में कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की है। मंच का आरोप है कि बिना विभागीय आदेश के दो छात्रावासों को सीनियर छात्रावास परिसर में स्थानांतरित किया गया।