रायबरेली: चकपालो लोधवारी निवासी पीड़ितों ने महिला की मौत के मामले में पीएम हाउस में ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
डीह थाना थानाक्षेत्र के,चकपालो लोधवारी निवासी पीड़ितों ने बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए,शहर स्थित पोस्टमार्टम हाउस में,शनिवार को हंगामा करते हुए संबंधित थाने में मामले की शिकायत की है।और घटना को अंजाम देने वाले ससुरालीजनो पर केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी