टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट: नशामुक्त भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा: केंद्रीय मंत्री ने कलेक्टर के साथ किया "जागरूकता पुस्तक का विमोचन"
कलेक्ट्रेट सभागार टीकमगढ़ मे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार द्वारा टीकमगढ़ पुलिस एवं सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त मे तैयार की गई नशामुक्ति पर आधारित जागरूकता पुस्तक का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक और जनप्रतिनिधिगण एवं जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।