अशोक नगर: विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित, बैठक में सभी कलेक्टर रहे मौजूद
अशोकनगर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में ग्वालियर संभाग के जिलों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की समीक्षा हेतु संभागायुक्त ग्वालियर मनोज खत्री ने शनिवार दोपहर 12: 30 बजे गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली। बैठक में संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर, पीआरओ एवं संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।