खरगोन। जिले को जल समृद्ध बनाने के लिए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशन में 'जल गंगा संवर्धन अभियान' के तहत युद्ध स्तर पर कार्य जारी है। इस अभियान के जरिए पारंपरिक जल स्रोतों का कायाकल्प कर जल संग्रहण क्षमता बढ़ाई जा रही है। हाल ही में बेगंदी, गगन और साटक जैसे प्रमुख तालाबों सहित देजला-देवाड़ा बांध में व्यापक साफ-सफाई और झाड़ी कटाई का कार्य पूर्ण किया