परबत्ता: अगुवानी गंगा घाट पर ड्यूटी से गायब मिले तीन अधिकारी, एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश
खगड़िया जिले के परबत्ता अंचलाधिकारी हरिनाथ राम ने अगुवानी घाट पर नाव परिचालन ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। यह कार्रवाई समाहरणालय खगड़िया के आदेश की अवहेलना और आपदा प्रबंधन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में की गई है। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने परबत्ता थाना को पत्र भेजा है।