सिराथू: स्वर्गीय पत्रकार अमरेश मिश्रा ट्रस्ट ने दारानगर से महाकुंभ प्रयागराज के लिए शुरू की निशुल्क बस सेवा
कौशांबी के वरिष्ठ पत्रकार रहे स्वर्गीय अमरेश मिश्रा ट्रस्ट की ओर से निशुल्क बस सेवा शुरू की गई है।यह बस सेवा दारानगर कस्बा से महाकुंभ प्रयागराज के लिए सोमवार को पहले दिन रवाना की गई है।पहले दिन ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्वारा 60 लोगों को प्रसाद वितरण करके प्रयागराज के लिए निशुल्क रवाना किया गया है।बताया कि कुंभ के आखिरी दिन तक निशुल्क बस सेवा रहेगी।