हरिद्वार। अवैध हथियार सप्लायर बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड, एक के पैर में लगी गोली, तीनों बदमाश गिरफ्तार
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कोततवाली बहादराबाद पुलिस को रविवार की शाम को सूचना मिली कि मेरठ से कुछ अवैध हथियार सप्लायर बाईपास मार्ग से हरिद्वार जा रहे है, जिनके पास हथियार मौजूद है। इस सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने बाईपास मार्ग पर फील्डिंग लगाकर चेंकिग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान बताये गये नम्बर की कार नजर आते ही पुलिस टीम ने कार को घेर कर रोकने का प्रयास किया, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और बदमाश कार छोड कर भागने लगे, तभी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया।
उन्होंने बताया कि जबकि एक बदमाश गन्ने की खेत की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने उस बदमाश का पीछा किया तो उसने पुलिस टीम पर फॉयर शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने भी अपना बचाव करते हुए जबाबी कार्यवाही शुरू कर दी। जबाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गाली लगने से घायल हो गया, जिसको पुलिस ने दबोच लिया। जिसके पास से पुलिस को दो पिस्टल और एक तमंचा बरामद हुआ।
एसएसपी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए उप जिला मेला अस्पताल ले जाया गया। घायल बदमाश की पहचान मुकुल निवासी सरधना मेरठ यूपी, जबकि दबोचे गये दोनों बदमाश विशाल और भूपेन्द्र है।
Kichha, Udham Singh Nagar | Nov 15, 2026