जमुई: ADM ने कार्यालय कक्ष में सुनी फरियादियों की फरियाद, कई मामलों का ऑन द स्पॉट किया निष्पादन
Jamui, Jamui | Feb 28, 2025 DM अभिलाषा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को ADM सुभाष कुमार मंडल द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न जगहों से फरियादी अलग-अलग मामलों को लेकर पहुंचे और अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान एडीएम सुभाष चंद्र मंडल द्वारा बारी- बारी से शुक्रवार की दोपहर बाद 2:30 बजे तक फरियादियों की समस्या को सुना गया।