फर्रुखाबाद: चलती बाइक पर गिरी 11 केवी विद्युत लाइन, गंभीर रूप से झुलसे युवक को जिला अस्पताल लोहिया से हायर सेंटर रेफर किया गया
जनपद एटा के थाना रामपुर के लीईरी खेड़ा निवासी युवक बाइक से काम से जा रहा था। जब एक कस्बे से कुछ दूरी पर था तभी चलती बाइक पर उसके ऊपर 11000 हाई वोल्टेज लाइन का तार टूट कर गिर गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया सूचना पर आनन फानन में परिजन पहुंचे। उसे निजी वाहन से बुधवार दोपहर 3:26 PM पर जिला अस्पताल लोहिया लेकर पहुंचे।