*हेडलाइन - कासगंज में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, SP ने अर्पित किए श्रद्धासुमन*
*जनपद कासगंज, 21 अक्टूबर 2026।* पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाइन्स कासगंज स्थित शहीद स्मारक पर कर्तव्य की बलि वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑफिस रजनीश उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी सहावर दुर्गेश कुमार मिश्र व क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष सिंह व समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के सम्मान में पुष्प चक्र व श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उल्लेखनीय है कि जनसेवा करते हुए अनेकों पुलिसकर्मी प्रतिवर्ष कर्तव्य पथ पर वीरगति को प्राप्त होते हैं। पुलिस के कार्य की प्रकृति में ही कदम-कदम पर जोखिम व जीवन भय सन्निहित है। इसी कर्तव्य पालन में आज से 65 वर्ष पूर्व 21 अक्टूबर 1959 को भारत की उत्तरी सीमा लद्दाख के हिमाच्छादित निर्जन क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवानों ने चीनी सैनिकों के कपटपूर्ण हमले को निष्प्रभावी करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्हीं वीर शहीद पुलिस जनों की याद में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उनकी कीर्ति व यशोगाथा समय के साथ क्षरित नहीं होती, बल्कि भावी पीढ़ी को द्विगुणित साहस के साथ कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने की अविरल प्रेरणा देती है।
Basti, Basti | Oct 21, 2026