*मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने किया फ्लैग मार्च, दुर्गा पूजा मेले की पार्किंग का लिया जायजा*
*जनपद बस्ती।* दुर्गा पूजा मेले को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। आज मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल के नेतृत्व में अधिकारियों ने कंपनी बाग चौराहे से गांधीनगर तक फ्लैग मार्च और पैदल मार्च किया।
इस मौके पर मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम सदर प्रमोद कुमार, सीओ सिटी कुलदीप यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अंगद गुप्ता, थाना अध्यक्ष कोतवाली बृजानंद सिंह चौकी इंचार्ज गांधीनगर सहित तमाम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने जीआईसी स्कूल ग्राउंड, किसान इंटर कॉलेज, एपीएन डिग्री कॉलेज और किसान डिग्री कॉलेज में बनाई गई पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
*इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने कहा -* "दुर्गा पूजा का मेला आस्था का बड़ा केंद्र है। हमारा प्रयास है कि मेले में आने वाले हर श्रद्धालु को बेहतर सुविधा मिले। यातायात और पार्किंग की व्यवस्था को लेकर हम लगातार निगरानी कर रहे हैं। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
Basti Police Kirti Prakash Bharti
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Oct 21, 2026